मेहबूब सिंधी जालोर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा घोषित कला वर्ग 12वीं के परीक्षा परिणाम में पातालेश्वर पब्लिक उच्च माध्यम...
मेहबूब सिंधी
जालोर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा घोषित कला वर्ग 12वीं के परीक्षा परिणाम में पातालेश्वर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटडा के अनिल कुमार विश्नोई पुत्र लाडू राम ने 97ण्40ः अंक हासिल कर जालौर जिले में टॉप किया एवं जोधपुर संभाग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गरीब परिवार के किसान लाडू राम के पुत्र अनिल विश्नोई का जालौर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने साफा बंधाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में अभाव में प्रभाव दिखाते हुए प्रतिभाओं को निखारने पर पातालेश्वर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटडा के संस्था प्रधान भजनलाल विश्नोई को शुभकामनाएं दी प्रतिभावान छात्र विश्नोई को सम्मान में प्रतीक स्वरूप कलम भेट की साथ ही शुभकामनाएं दी इसी प्रकार जालौर जिला बार एसोसिएशन ने भी अनिल कुमार का सम्मान किया गया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभूदान आशियां ने अनिल विश्नोई का साफा बांधकर सम्मान किया इस अवसर पर अधिवक्ता जगदीश गोदारा पूर्व अध्यक्ष भंवर लाल चंदनमल छिपा प्रवीण व पातालेश्वर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटडा के भजनलाल बिश्नोई भी मौजूद रहे
