This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण

मेहबूब सिंधी  पाटोदी। नवस्थापित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम मेघवालों का बास पाटोदी में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम एवं कंप्यूट...

मेहबूब सिंधी 

पाटोदी। नवस्थापित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम मेघवालों का बास पाटोदी में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम एवं कंप्यूटर शिक्षक किशनलाल लोहिया द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यग्रहण किया गया। मुख्य अतिथि  रशीदा बानो प्रधान पाटोदीद्ध के सानिध्य में आयोजन हुआ। संस्था प्रधान अनिल कुमार जीनगर ने नव स्थापित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की भौतिक एवं शैक्षिक समस्याओं के बारे में बताया। वर्तमान में उक्त विद्यालय में मात्र 3 कक्षा कक्ष ही बने हुए हैं जो शिक्षण कार्य के लिए पर्याप्त नहीं है तथा इस महत्वपूर्ण शिक्षा योजना हेतु विद्यालय भवन खेल मैदान तथा प्रयोगशाला की अति आवश्यकता है इसके लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन दिया गया! विद्यालय में रिक्त पदों को भरने हेतु जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आग्रह किया गया तथा स्वीकृत पदों में से अधिकांश कार्मिकों द्वारा कार्य ग्रहण किया जा चुका है! इस कार्यक्रम में CBEEO लच्छा राम सियाग पाटोदी शौकीन शाह उपसरपंच पाटोदी गुनाराम पूर्व सरपंच खनोड़ा मीर मोहम्मद हेमाराम विरास विष्णु कुमार लोहिया प्रधानाचार्य पचपदरा अयूब खान सरपंच खन्नोडा राजूराम बोखा प्रेम कुमार गेंवा कुंदन मल जीनगर आदि मौजूद थे