This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

बालिका प्रेक्षा जैन ने मारी बाजी

मेहबूब सिंधी  धनाऊ। उपखण्ड क्षेत्र के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय धनाऊ की छात्रा प्रेक्षा जैन ने 95.67 अंक प्राप्त कर उपखण्ड का नाम...



मेहबूब सिंधी 
धनाऊ। उपखण्ड क्षेत्र के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय धनाऊ की छात्रा प्रेक्षा जैन ने 95.67 अंक प्राप्त कर उपखण्ड का नाम रोशन किया। धनाऊ पंचायत में बालिका द्वारा यह उपलब्धि पहली बार हासिल की है। यह बालिका सभी ग्रामीण परिवेश की बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत से कम नहीं जहाँ कम सुविधाओं और लड़कियों को लेकर उच्च शिक्षा को लेकर होने वाले भेदभाव को तोड़ने मिशाल है।  विद्यालय के बच्चों के लिए ये हमेशा प्रेरणा स्रोत के रूप में भी कार्य करती थी और वहाँ पर हर कार्य मे आगे रहती थी। बालिका ने पंचायत समिति के एक निजी विद्यालय में पढ़ कर ये मुकाम हासिल किया है।
इसी विद्यालय में पढ़ने वाला छात्र सुदर्शन चौहान ने भी 92.50अंक प्राप्त किये इसी तरह धनाऊ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मोनिका परिहार ने 94.83 अंक हासिल कर विधालय व परिवार का नाम रोशन किया। कार्यक्रम दौरान आदर्श विद्या मंदिर धनाऊ के प्रधानचार्य देरामाराम व समिति के संरक्षक मांगीलाल जैन व्यवस्थापक मगनाराम पावड शिक्षक सुरेश कुमार खारा भंवरलाल जांगिड़ गोरधन राम चौधरी सहित ने मिलकर विद्यार्थियों के घर जाकर श्रीफल व माला मिठाई खिलाकर मुँह मीठा करवाया। 
प्रेक्षा जैन
2 मोनिका परिहार
3 सुदर्शन चौहान