जोधपुर राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ ने पिछले तीन वर्षों की बकाया क्रीड़ा शुल्क से एकत्रित राशि प्रतियोगिता आयोजक विद्यालयों को सौंपने सम्बन्...
जोधपुर राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ ने पिछले तीन वर्षों की बकाया क्रीड़ा शुल्क से एकत्रित राशि प्रतियोगिता आयोजक विद्यालयों को सौंपने सम्बन्धी मांग पत्र का एक ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी भल्लू राम खीचड़ को सौंपा।प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में शारीरिक शिक्षकों एवं खेल सम्बन्धी मुख्य दो बिंदुओं यथा गत तीन वर्षों की एकत्रित क्रीड़ा शुल्क राशि नियमानुसार प्रतियोगिता आयोजक विद्यालयों को शीघ्र वितरण एवं शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान में ट्रैक एवं फील्ड से सम्बंधित समस्त उपकरण गौशाला विकास समिति मद से क्रय करवाये जानेएशाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान विकास समिति के सचिव जिला शिक्षा अधिकारी स्वयं होते है अतः जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की गई कि गौशाला काम्प्लेक्स विकास के लिए समस्त विद्यालयों के छात्र कोष से 25 प्रतिशत राशि मंगवाई जाकर प्राप्त राशि से विकास के साथ साथ जिले के समस्त खिलाड़ियों को खेलकूद हेतु सम्पूर्ण सुविधाएं एवं उपकरण उपलब्ध करवाए जाए।ज्ञापन देने हेतु प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान जिलामंत्री जवाहर सेन रज़्ज़ाक मोहम्मद यशपाल सिंह खींची कमल सारण शेरसिंह प्रकाश भादूए मुन्नाराम सोहनराम तुलसीराम एवं महेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।

