दिल्ली /जोधपुर 29 जुलाई जोधपुर के सांसद एवं केन्द्रीय जलषक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के प्रयासों से चित्तौड़गढ़ बड़ी सादड़ी निवासी दलीचंद क...
दिल्ली/जोधपुर 29 जुलाई जोधपुर के सांसद एवं केन्द्रीय जलषक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के प्रयासों से चित्तौड़गढ़ बड़ी सादड़ी निवासी दलीचंद का पार्थिव शरीर पांच दिन बाद भारत लाया जा सका है। दलीचंद की पार्थिव देह भारत लाने में सहयोग करने पर परिजनों ने केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।
भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि चित्तौडगढ़ बड़ी सादड़ी के निकट बोहड़ा गांव निवासी पचास वर्षीय दलीचंद कुवैत में फर्निचर का काम करते हैं। दलीचंद का 25 जुलाई 2020 को कुवैत के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। ऐसे में मध्यमवर्गीय इस परिवार के लिए दलीचंद की पार्थिव देह यहां लाकर अन्तिम संस्कार करना चुनौती बन गया। परिवार के सदस्यों ने केन्द्रीय जल शक्तिमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को दूरभाष पर पूरे मामले से अवगत करवाया और दलीचंद का पार्थिव षरीर यहां लाने का आग्रह किया ताकि गांव बोहड़ा में ही उनका अन्तिम संस्कार किया जा सके। इस पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने बिना किसी विलम्ब के तत्काल कुवैत में दूतावास से सम्पर्क किया और पूरे मामले से अवगत कराया। साथ ही भारतीय दूतावास को भी जानकारी दी गई। बाद में सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हुसैन कागड़ी ने कुवैत में दलीचंद के परिजनों की सहायता की और पार्थिव देह को भारत रवाना करवाया। दलीचंद की पार्थिव देह बुधवार 29 जुलाई 2020 को सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद उनके परिजन सड़क मार्ग से उदयपरु.चित्तोडगढ होते हुए बड़ी सादड़ी के निकट स्थित बोहड़ा गांव पहुंचे। दलीचंद के भाई सुरेष सुथार ने पार्थिव देह गांव पहुंचाने पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से ही दलीचंद के परिवार के सदस्य अन्तिम दर्षन कर सकें। हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने दलीचंद के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना प्रदान की।
