जोधपुर 29 जुलाई ग्लोबल रिलीफ सोसायटी एवं यश सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में आज जोधपुर डिस्कॉम के न्यू पावर हाउस स्थित मीटर लेब में 32 जड...
जोधपुर 29 जुलाई ग्लोबल रिलीफ सोसायटी एवं यश सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में आज जोधपुर डिस्कॉम के न्यू पावर हाउस स्थित मीटर लेब में 32 जड़ी बूटियों का आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।
ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि पिछले दो माह में जोधपुर के कई सरकारी विभागों में तीन दिवसीय 32 जड़ी बूटियों का काढ़ा पिलाने के कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं । उन्होंने बताया कि हाल ही में डिस्कॉम में दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 3 दिवसीय होगा।
आज के कार्यक्रम में आयुर्वेदिक डॉक्टर ज्योति प्रताप बृजेश नेपालिया विजय शर्मा श्रीमती सीमा भुवन माथुर सहायक अभियंता वीना पारीक कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर सोलंकी कुणाल कल्ला MTR हरिसिंह साँखला गोविंद गोपाल पंवार जतिन हलदानी तकनीकी सहायक द्वितीय धर्मेन्द्र साँखला ने सहयोग प्रदान किया ।
शिव कुमार सोनी
अध्यक्ष
ग्लोबल रिलीफ सोसायटी