चोंपाराम सोलंकी सिणधरी । उपखंड कार्यालय परिसर में अभियान के तहत उपखंड अधिकारी वीरमा राम चौधरी द्वारा पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्...
चोंपाराम सोलंकी
सिणधरी। उपखंड कार्यालय परिसर में अभियान के तहत उपखंड अधिकारी वीरमा राम चौधरी द्वारा पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उपखंड कार्यालय स्टॉप सांग सिंह राठौड़ वरिष्ठ सहायक युधिस्टर कानि. सहायक सुनील मीणा सुण्सहायक थाना राम कमला देवी सहित उपखंड स्टॉप ने वृक्षारोपण कर वृक्षों को पनपाने की शपथ ली गईं। उपखंड अधिकारी वीरमा राम चौधरी ने कहा कि वृक्ष धरती की सुंदरता ही नही बल्कि जीवनीय शक्ति के वाहक भी है। पृथ्वी पर पर्यावरणीय संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। उपखंड कार्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर उपखंड अधिकारी ने कहा कि घटते वन क्षेत्रों से पैदा हुई ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं के लिए अधिकाधिक पौधारोपण आवश्यक है जिससे पर्यावरण में संतुलन बना रहे। उन्होंने बताया कि उपखंड कार्यालय में करीबन 50 नींम के छायादार पौधे लगाकर उपखंड परिसर को हराभरा बनाया जा रहा है। यह समय पौधारोपण के लिए बहुत बढ़िया है हर व्यक्ति को पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण में भागीदारी निभानी चाहिए। उपखंड स्टाफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण का विशेष लक्ष्य है। पौधारोपण कार्यक्रम में समस्त स्टाफ ने भी पूर्ण समर्पित भाव से सहयोग प्रदान किया।
