This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

कुशीनगर समेत आठ धर्मस्थलों की मिट्टी जाएगी अयोध्या

अबुलैस अंसारी ब्यूरो चीफ जनपद कुशीनगर विहिप की तरफ से श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में शामिल की जाएगी यह मिट्टी बुद्ध व महावीर की परिनिर्वा...


अबुलैस अंसारी ब्यूरो चीफ जनपद कुशीनगर

विहिप की तरफ से श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में शामिल की जाएगी यह मिट्टी

बुद्ध व महावीर की परिनिर्वाण स्थली की पवित्र मिट्टी भी होगी शामिल विस्तार
अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में कुशीनगर की पवित्र मिट्टी भी शामिल होगी। जिले के आठ मंदिर व मठों की पवित्र मिट्टी अलग.अलग कलशों में रखकर अयोध्या भेजी जाएगी। भगवान बुद्ध व महावीर के निर्वाण स्थल की पवित्र मिट्टी भी इसमें शामिल होगी।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सीबी सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे कुशीनगर से पवित्र मिट्टी अयोध्या के लिए भेजी जाएगी। यह पवित्र मिट्टी श्रीराम मंदिर अयोध्या के शिलान्यास में शामिल होगी।  
इसमें कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिरए तुर्कपट्टी के सूर्य मंदिरए मैनपुर कोट के दुर्गा मंदिरए फाजिलनगर के जैन मंदिरए कुबेरस्थान के शिव मंदिरए खनवार के दुर्गा मंदिरए श्री रामजानकी मठ कसया तथा विश्व सनातन मंदिर रामकोला की मिट्टी शामिल है। 
सीबी सिंह ने बताया कि आठ तांबे के कलश में प्रत्येक मंदिर व मठ की पवित्र मिट्टी भगवा रंग के कपड़े में रक्षा सूत से बंधा हुआ होगा।