This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

विधुत विभाग के जर्जर तार दुर्घटना को दे रहे निरंतर दावत

अबुलैस अंसारी ब्यूरो चीफ    कुशीनगर आदर्श नगर पंचायत में  विधुत विभाग के जर्जर तार दुर्घटना को दे रहे हैं निरंतर दावत बताते चलें कि अंबेडकर...


अबुलैस अंसारी ब्यूरो चीफ  

कुशीनगर आदर्श नगर पंचायत में  विधुत विभाग के जर्जर तार दुर्घटना को दे रहे हैं निरंतर दावत बताते चलें कि अंबेडकर मार्केट के ठीक सामने मेन सड़क से विधुत विभाग के कनेक्शन वार्ड नंबर 10 शास्त्री नगर में सप्लाई दी गई है लेकिन कोई ऐसा दिन न हो कि विधुत विभाग के जर्जर तार टूटकर सड़क न पर गिरते रहते हो अक्सर विधुत विभाग के जर्जर तार रात को ही टूट कर गिरते हैं।
रात रात भर वार्ड नंबर 10 में सप्लाई गायब रहती है जिसके कारण बिजली उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है तार टुट के गिरने से किसी न किसी दिन रात को एक बड़ी घटना को अंजाम देगा और यह एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता है।
यदि समय रहते बिजली विभाग के जर्जर तार नहीं बदले गए तो घटना तार टूटने से जरूर होगी जो बिजली विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही मानी जाएगी लेकिन कोई जनप्रतिनिधि या यहां के क्षेत्रीय विधायक यह जरूरी नहीं समझते कि कम से कम विद्युत विभाग के जर्जर तारों को बदलवा दिया जाए
सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि विधुत विभाग के जो भी तार पोल में लगे हुए हैं वह लगभग 50 साल पुराने हैं जिसके कारण अक्सर विधुत विभाग के जर्जर तार टूट कर सड़क पर गिर जाते हैं कई बार तो ऐसा होता है कि मेन सड़क पर ही मेन सप्लाई के तार टूट कर गिर जाते हैं जिससे कई बार बड़ा हादसा होने से बच चुका है लेकिन कोई जनप्रतिनिधि या विधायक चाहें बिजली विभाग के कर्मचारी हो ध्यान देना जरूरी नहीं समझते