एबारत अली अंसारी ब्यूरो चीफ महराजगंज । मजलिस इत्तेहादुल मुस्लेमीन के जिलाध्यक्ष सरवर खान ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी क...
एबारत अली अंसारी ब्यूरो चीफ
महराजगंज । मजलिस इत्तेहादुल मुस्लेमीन के जिलाध्यक्ष सरवर खान ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर माँग किया है कि आगामी 1 अगस्त को पड़ने वाले ईदुल अज़हा क़ुरबानी के अवसर पर मुसलमानों को शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुवे ईदगाह व मस्जिद में ईदुल अज़हा की नमाज़ एक साथ पढ़ने की अनुमति प्रदान की जाए साथ ही साप्ताहिक लॉकडॉउन शनिवार व रविवार के दिन बक़रीद है
इस कारण आने जाने में विशेष ढील दी जाए ताकि क़ुरबानी कराने वाले लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से आ जा सकें पोलिस को हिदायत दी जाए कि वह आने जाने वालों को बिला वजह परीशान ना करें ईदगाह मस्जिदों के रास्तों की सफ़ाई कराने का आदेश दिए जाएं उन्होंने अपने ज्ञापन में यह भी आस्वस्त किया है की यह तेहवार आपसी भाईचारा का है वह हर प्रकार के शाशन प्रशाशन के साथ हैं और हर निर्णय का सम्मान करते हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सरवर खान सूरज गुप्ता जिला सचिव शफी मोहम्मद सदर विधानसभा अध्यक्षए जितेंद्र कुमार भारती सदर विधानसभा महासचिव महबूब अंसारी सचिव सदर विधानसभा वसी अहमद सचिव सदर विधानसभा नूरुलहोदा सिद्दीकी सचिव पनियरा विधानसभा सदरे आलम खान शोसल मीडिया प्रभारी मौजूद आदि लोग मौजूद रहे।
