This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

डाॅ भाटी ने कीर्तिमान रिकार्ड बनाया

दांतराई. समीपवर्ती कालन्द्री में सोमवार को सिरोडी पीहर गुलाबगंज कमला सरवन सेन को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे आबुरोड व सिरोही लेकर गये तथा ...


दांतराई. समीपवर्ती कालन्द्री में सोमवार को सिरोडी पीहर गुलाबगंज कमला सरवन सेन को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे आबुरोड व सिरोही लेकर गये तथा दोनों जगह सिजेरियन ऑपरेशन करना अतिआवश्यक बताया तो प्रसुता के जेठ जो सिरोही सरकारी चिकित्सालय में कम्पाउंडर है उसने सामान्य डिलेवरी करवाने के स्पेशलिस्ट डाॅ एस एस भाटी से सम्पर्क किया तथा प्रसुता को कालन्द्री सीएचसी में लेकर आये जहा डाॅ भाटी ने सामान्य और सफल प्रसव करवाया। साथ ही पिछले 24 घण्टों में 18 सामान्य और सफल प्रसव करवाया डाॅ एस एस भाटी ने कीर्तिमान रिकार्ड बनाया है। उपस्थित लोगों ने डाॅ भाटी के सेवा कार्य व लगन और निष्ठा की सहराना करते हुए बधाई दी लोगों ने बताया कि डाॅ भाटी दिन रात चौबीस घंटे सेवा दे रहें हैं।