रेवदर. अलवर जिले में स्कूल बालिका के गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर कोडिया ग्रुप द्वारा मुख्यमंत्री के नाम रेवदर उपखण्ड अधिका...
रेवदर. अलवर जिले में स्कूल बालिका के गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर कोडिया ग्रुप द्वारा मुख्यमंत्री के नाम रेवदर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सोपा। जिसमें बताया की रामसिंह योगी पुत्र जगदीश प्रसाद योगी निवासी राजपुरसिख तहसील थानागाजी जिला अलवर की पुत्री आरती योगी उम्र 13 साल जो कि श्री श्याम आदर्शउच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरसिख चांदपुरी तहसिल थानागाजी में कक्षा 3 से लगातार पढ़ रही है। लेकिन दिनांक 20 जुलाई 2020 को उक्त विद्यालय का अध्यापक सतीष शर्मा रामसिंह योगी के घर आया और रामसिंह की पुत्री से कहा कि स्कुल आकर अपनी टी सी ले जाना और मुझसे स्कूल में मिलना। जिस पर रामसिंह की बेटी सहम गई। दिनांक 23 जुलाई 2020 को स्कूल के व्यवस्थापक बलबीर शेखावत व अध्यापक सतीष पुनः रामसिंह के घर आये और कहने लगे कि अपनी बेटी को भेज देना। टी सी ले आएगी। उनके जाने के बाद रामसिंह की पुत्री जोर जोर से रोने लगी। जिस पर रामसिंह द्वारा पुछने पर बताया कि स्कूल के व्यवस्थापक बलबीर सिंह शेखावत ने मेरे साथ स्कूल में व अपने घर ले जाकर बहुत बार दुष्कर्म किया है। और जब अन्य अध्यापकों को पता चला तो अध्यापक प्रकाश सैनी कपिल सैनी भवानीसिंह शेखावत छीतरमल सैनी नीरज पूरण यादव सतीष शर्मा यादराम यादव व मुकेश ड्राइवर ने रामसिंह योगी की पुत्री आरती योगी के साथ गैंगरेप में सहयोग किया गया तथा रामसिंह योगी की पुत्री को धमकाया गया। कि यदि इस बारे में तूने किसी को बताया तो तुझे व तेरे बाप को जान से मरवा देंगे। उक्त लोगो ने नाबालिग आरती योगी के साथ देह शोषण किया है। उक्त प्रकरण की रिपोर्ट रामसिंह योगी द्वारा दिनांक 24 जुलाई 2020 को पुलिस थाना नारायणपुर में दी गई। लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आज तक मुलजिमान को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुलजिमान खुले में घूम रहे है। जिस पर ज्ञापन पेश कर गैंगरेप के अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करवाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान योगी बिट्टू सिंह कोडियो कमल सिंह योगी सतीश योगी लक्ष्मीकांत योगी कमलेश योगी पहलाद देवासी अमराराम कोली आदि उपस्थित रहे।
