अबुलैस अंसारी ब्यूरो चीफ कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा तिराहे के समीप पिकअप वाहन की ठोकर लगने से एक युवक गम्भीर ...
अबुलैस अंसारी ब्यूरो चीफ
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा तिराहे के समीप पिकअप वाहन की ठोकर लगने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची मिश्रौली चौकी पुलिस ने इलाज के लिए घायल को जिला अस्पताल भेजवाया।चालक पिकअप छोड़ फरार हो गया। घायल को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को नाजुक बताते हुये मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।युवक की रास्ते मेँ ही मौत हो गई ।शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम हाऊस भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार पड़रौना से रामकोला जाने वाले रोड़ पर विशुनपुरा गांव के तिराहे के समीप सोमवार की रात रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम मेहदीगंज निवासी रामप्यारे प्रसाद का पुत्र राजेश उम्र लगभग 25 बर्ष जो मजदूर का काम करता था। वह रोड़ के किनारे कराह ट्राली पर और मजदूरों के साथ लोड़ कर रहा था। इसी दौरान रामकोला के तरफ से तेज गति से आ रहा पिकअप वाहन ने उसे ठोकर मार दिया जिससे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर बेहोश हो गया। वहीं मौका पाकर चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजते हुयें पिकप व ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। जिलास्पताल डाक्टरों ने घायल की हालत गम्भीर बताते हुयें मेडिकल कालेज के लिये रेफर कर दिया जिसकी रास्ते में ही सोनबरसा के पास मौत हो गई। पुलिस शव को अन्त्य परीक्षण के लिये भेज अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 279/304 के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी हुई हैं।इस घटना से परिजनों के चीत्कार से मातम
छाया हुआ हैं।