गोरख कुमार राय कुशीनगर देश की चकनाचूर हो चूकि अर्थ ब्यवस्था एवं बेरोजगार हो चूके करोड़ों लोगों को जहां बेरोजगारी ने तोड़ कर रख दिया है वही...
गोरख कुमार राय
कुशीनगर देश की चकनाचूर हो चूकि अर्थ ब्यवस्था एवं बेरोजगार हो चूके करोड़ों लोगों को जहां बेरोजगारी ने तोड़ कर रख दिया है वहीं पेट पालने के लिये लोग अब तरह तरह के हथ कण्डे अपनाने के लिए विवस हैं जिससे अपराध का ग्राफ बढ़ने का खतरा बनाहुआ है जिसको लेकर पुलिस महक़मान के लोगों के द्वारा पहले ही एलर्ट जारी किया गया जो अब सत्त्य साबित होता दिखाई दे रहा है !
उल्लेखनीय है की पुलिस कप्तान कुशीनगर विनोद कुमार मिश्रा ने अपने जारी प्रेस नोट के माध्यम से बताया की हाइवे पर यात्रा करते समय हमेसा सावधानी बरतें आप के वाहन के पिछे यात्रा करने वाला ब्यक्ति आपकी वाहन का नम्बर नोट कर परिवहन ऐप से आप का नाम और पता जान कर आप को फोन कर गाड़ी रोकने के लिए कहेगा
और आप झांसे में आकर उस अपरचित आदमी के कहने पर वाहन खड़ी कर देंगे और वह आदमी लूट कर चलता बनेगा और आप लूट के शिकार हो सकते हैं ऐसे में सावधान रहे और सतर्कता बरतें ताकि आप सुरखित रहें।
