जगमालसिंह राजपुरोहित जालोर जोडवाड़ा राजकीय उच्च माधयमिक विद्यालय जोडवाड़ा के दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 53 प्रतिशत रहा जिसमें प्रवीण कु...
जगमालसिंह राजपुरोहित
जालोर जोडवाड़ा राजकीय उच्च माधयमिक विद्यालय जोडवाड़ा के दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 53 प्रतिशत रहा जिसमें प्रवीण कुमार करनाराम ने 70.33% अंक लेकर गांव में प्रथम स्थान प्राप्त किया पप्पू राम भुताराम ने 64.17% अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा अभिषेक कुमार शकरलाल 63.83% अंक प्राप्त किया है ।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए श्री राम सेना जोडवाड़ा के समस्त युवा कार्यकर्ता व ग्रामीण जन व जालोर जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह राजपुरोहित ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है और जीवन में निरंतर कठिन परिश्रम करते हुए अपने जीवन के उद्देश्य को हासिल करने का आह्वान किया है तथा इसी के साथ में विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ सुरेश कुमार सहित पूरे विद्यालय स्टाफ को भी ग्रामवासी व युवा ग्रुप वालों ने बहुत.बहुत धन्यवाद दिया
