This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

दरोगा ने सबके सामने डांटा तो सिपाही ने दिया इस्‍तीफा

अबुलैस अंसारी ब्यूरो चीफ  कुशीनगर पटहेरवा थाने में तैनात पीआरवी के सिपाही ने नौकरी से इस्तीफा देकर पुलिस महकमे को चौंका दिया है। इस्तीफे का ...


अबुलैस अंसारी ब्यूरो चीफ 

कुशीनगर पटहेरवा थाने में तैनात पीआरवी के सिपाही ने नौकरी से इस्तीफा देकर पुलिस महकमे को चौंका दिया है। इस्तीफे का कारण उसने थाने के एक दरोगा द्वारा भीड़ में डांटना बताया है। कहा है कि इससे उसके आत्मसम्मान को ठेस लगी है। उधर सिपाही के खिलाफ थाने से अनुशासनहीता की भी शिकायत एसपी तक पहुंची है। दोनों प्रकरणों की जांच शुरू कर दी गयी है।
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पटहेरवा थाने का सिपाही राजेश यादव कुछ दिन पहले तक फाजिलनगर चौकी पर तैनात था। रुटीन फेरबदल में उसे थाने की पीआरवी पर तैनात कर दिया गया। इधर प्रदेश सरकार ने हर सप्ताह शनिवार व रविवार को लोगों के बेवजह निकलने पर पाबंदी लगा दी है। पाबंदी वाले दिन ही वह थाना क्षेत्र में चौराहे पर खड़ा था। तभी थाने के एक दरोगा उधर पहुंचे तो सिपाही के पास भीड़ जुटी थी। दरोगा ने उसे भीड़ के सामने ही इस पर फटकार लगायी और कहा कि जब वह खुद नियम का पालन नहीं करेगा तो दूसरों से कहां तक करा पाएगा। दरोगा इसके बाद भीड़ को हटा कर वहां से चले गए।
इसके बाद सिपाही नाराज हो गया और अगले दिन एसपी कार्यालय पहुंच गया और इस्तीफा सौंप दिया। इसमें उसने लिखा है कि दरोगा ने उसे भीड़ के बीच डांटा। इससे उसके आत्मसम्मान को चोट पहुंची है और ऐसी में वह नौकरी नहीं कर पाएगा। इसलिए स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहा है। उधर एसपी कार्यालय में इस सिपाही के खिलाफ अनुशासनहीनता की शिकायत पहले से पहुंची थी। एसपी अब दोनों प्रकरणों की एक साथ जांच करा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस विभाग में इस मामले की खूब चर्चा थी।
सिपाही ने इस्तीफा दिया है। उसके खिलाफ पहले से पटहेरवा थानेदार की ओर से अनुशासनहीतना की शिकायत की गयी थी। सिपाही ने जो आरोप लगाए हैं और उसके खिलाफ जो शिकायत हैए दोनों की जांच करायी जा रही है। गुण दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विनोद कुमार मिश्र एस पी कुशीनगर