This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

मेहता हिंदूमल बच्छराज रा उ मा वि पाटोदी के छात्रों ने एक बार फिर रचा इतिहास

मेहबुब सिंधी पाटोदी। उच्च माध्यमिक परिणामों के बाद घोषित माध्यमिक परीक्षा के परिणामों में मेहता हिंदूमल बच्छराज रा उ मा वि पाटोदी के छात्रो...

मेहबुब सिंधी

पाटोदी। उच्च माध्यमिक परिणामों के बाद घोषित माध्यमिक परीक्षा के परिणामों में मेहता हिंदूमल बच्छराज रा उ मा वि पाटोदी के छात्रों ने परंपरा कायम रखते हुए एक बार फिर इतिहास रचा है। 12वीं कला वर्ग में बेटियां अव्वल रही थी लेकिन दसवीं के घोषित परिणामों में बेटों ने बाजी मारी है। छात्र हिमांशु सोनी 91.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा है। प्रधानाचार्य रामाराम चौधरी ने छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा की गई मेहनत की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर परिणामों की अपेक्षा के साथ सभी को बधाई दी हिमांशु सोनी के पिता भागीरथ सोनी एक व्यवसाई है तथा माता  गृहिणी है हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य श्री रामा राम चौधरी शिक्षकों वह अपने माता पिता को दिया है। उसने विद्यालय के अतिरिक्त 5 .6 घंटे अध्ययन करके यह सफलता हासिल की है तथा वह आगे प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है  75. 83 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे प्रकाश के पिता लाखाराम टेलरिंग का कार्य करते हैं तथा माता गृहिणी हैं। शंकर राम 73. 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रहा उसके पिता मूलाराम एक किसान हैं तथा माता  गृहिणी है पिता की पसीने की कमाई व्यर्थ नहीं जाए इसलिए वह कठोर मेहनत करके आईएएस बनना चाहता है। इसी प्रकार 72.17  प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे अनुराग के पिता ज्वाला प्रसाद मीणा शिक्षित व्यवसाई हैं। तथा माता तारा मीणा राजकीय अस्पताल में एएनएम हैं। अनुराग के माता.पिता ने इस सफलता के लिए प्रधानाचार्य श्री रामा राम चौधरी वह समस्त शिक्षकों को उनके उचित मार्गदर्शन व कठोर मेहनत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।