जितेंद्र पुरोहित जोधपुर आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर नई मुहिम प्लांट एडॉप्शन के साथ बर्ड हेवन प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में 151 पौधे लग...
जितेंद्र पुरोहित
जोधपुर आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर नई मुहिम प्लांट एडॉप्शन के साथ बर्ड हेवन प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में 151 पौधे लगाए ।
जोधाणा केनल क्लब के सचिव सुमित माहेश्वरी ने बताया कि रिटायर्ड बोटनी लेक्चरर ओण् पीण् सुथार के सुझाव से आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर नई मुहिम का पोस्टर विमोचन करके आमजन से अपील की गई है कि अगर आप के घर पर किसी भी कारणवश पौधों की देखभाल नही हो पा रही है या जो अपनी इच्छा से प्लांट गोद देना चाहे तो उनके प्लांट एडॉप्ट करके पेड़ बनाने की ज़िम्मेदारी क्लब लेगा और उसे निकट भविष्य में उचित जगह पर लगाएगा। कोई भी व्यक्ति पौधे पेड़ गोंद देने के लिए इच्छुक हो तो वह इस मोबाइल नम्बर 9351642204 पर सम्पर्क कर सकते है ।
आज इस नेक मुहिम के साथ बर्ड हेवन प्रोजेक्ट में तीसरे चरण में 151 पौधे लगाए गए । आज के इस पौधे गोद लेने की शुरआत ओण् पीण् सुथार ने क्लब के दर्शन कल्ला ओर रुद्राक्ष कंडारा को साइक्सए केवड़ा ओर हरश्रृंगार के पौधे गोद देकर की तथा गुरमीतसिंह लोटेए हेमंत सोनी आदि मौजूद थे ।
