This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

पुलिस ने कार से 15 कार्टुन अंग्रेजी शराब की बरामद

रेवदर  मंडार पुलिस द्वारा बुधवार को एक लग्जरी कार से 15 कार्टुन अंग्रेजी शराब के बरामद किए। लेकिन तस्कर कार को छोडकर भागने में सफल रहा।  जिल...


रेवदर मंडार पुलिस द्वारा बुधवार को एक लग्जरी कार से 15 कार्टुन अंग्रेजी शराब के बरामद किए। लेकिन तस्कर कार को छोडकर भागने में सफल रहा। 
जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना आईपीएस द्वारा मंडार पुलिस द्वारा लगातार गुजरात राज्य की ओर जा रही अवैध शराब व मादक पदार्थो तस्करी पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके तहत नरेन्द्रर सिंह देवडा वृताधिकारी वृत्त रेवदर के सुपरविजन में माफिक मुखबिर ईत्तला पर मंडार थानाधिकारी भंवरलाल चौधरी के निर्देशानुसार बुधवार को सुबह के समय डिप्टी नरेन्द्र सिंह मय जाब्ता द्वारा टोल नाका मंडार पर नाकाबंदी के दौरान रेवदर की तरफ से आ रही एक लग्जरी कार नम्बर जीजे 18 बीबी 7667 के आने पर रूकने का ईशारा किया। तो कार चालक  पुलिस नाकाबंदी को तोडकर कार को भगाकर मंडार की तरफ  लेकर भाग गया। जिस पर कार का पीछा करने पर कार पीथापुरा रोड की तरफ भगाकर ले गया। जिसका पीछा करते हुये कार को आवर टेक करने पर कार चालक ने सरकारी वाहन के साईड में टक्कर मारते हुये लेकर भाग गया। जिसका लगातार पीछा करने पर सरहद रायपुर में लग्जरी कार को घेरा गया तो कार में एक व्यक्ति  बैठा हुआ था। जो कार को भील काॅलोनी तिराहा के पास में कार को चालु हालत में छोडकर फरार हो गया। जिस पर पुलिस द्वारा चालक की काफी तलाश की मगर चालक नही मिला। लग्जरी कार के पास जाकर कार को चैक किया तो कार के अन्दर व डिक्की में छुपाकर रखे अवैध अंग्रेजी शराब के 15 कार्टुन पाये  गये। जिस पर शराब को बरामद कर लग्जरी कार को जब्त किया गया ओर फरार अभियुक्त की तलाश शुरू की गयी। इस कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल रणजीत सिंह कांस्टेबल पवन कुमार व कांस्टेबल सागरमल ड्राईवर का भी सहयोग रहा।