This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

प्रियांजलि बोथरा छात्रा वर्ग में ब्लॉक स्तर पर रही टॉपर

सांचौर  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें संस्कार इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा प्रि...


सांचौर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें संस्कार इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा प्रियांजलि बोथरा ने 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सांचौर उपखंड स्तर पर छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा प्रियांजलि बोथरा ने बताया कि वे प्रतिदिन 6 से 7 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी।उनका सपना है कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करें। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के गुरुजनों एवं माता.पिता को दिया। विद्यालय प्रबंधकीय  सचिव लक्ष्मण बेनीवाल ने छात्रा का सम्मान साफा बंधवा कर व मुंह मीठा करवाकर किया। प्रधानाचार्य पांयस मनोज ने बताया कि विद्यालय की 5 छात्राएं प्रियांजलि बोथरा खुशी धारीवाल शिवानी आरती सरोज विश्नोई ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर गार्गी पुरस्कार के लिए पात्र हुई है।