जोधपुर पंचायत समिति तिंवरी के ग्राम पंचायत केंद्र मलूँगा मे आज विकसित भारत संकल्प यात्रा पंहुचीI इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम प...
जोधपुर पंचायत समिति तिंवरी के ग्राम पंचायत केंद्र मलूँगा मे आज विकसित भारत संकल्प यात्रा पंहुचीI इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम पंचायत सरपंच सुरेंद्र सिंह, प्रधान नीलम भाटिया एवं क्षेत्र की महिलाओं, पुरुषो ने भाग लिया|
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजीव चोपड़ा (IAS), खाद्य सचिव, खाद्य एवं सार्वजानिक वितरण विभाग, खाद्य मंत्रालय, भारत सरकार, राज्य सरकार तथा भारतीय खाद्य निगम के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए|
संजीव चोपड़ा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत आयोजित शिविरों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करना एवं उनका लाभ प्रदान करना है। इसके साथ-साथ भारत गणराज्य को सुदृढ़ और विकसित राष्ट्र बनाने में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना भी है।
उन्होंने इस दौरान सभी को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर जाकर प्रगति जांची। खाध सचिव ने इस दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की पात्र महिलाओं को गैस किट भी मौके पर ही प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया।