जोधपुर भीषण गर्मी और चारो ओर पानी की कमी को मद्देनजर रखते हुए दादा दादी वृद्धाश्रम में प्रतिवर्ष की भांति पूरी गर्मी ...
जोधपुर
भीषण गर्मी और चारो ओर पानी की कमी को मद्देनजर रखते हुए दादा दादी वृद्धाश्रम में प्रतिवर्ष की भांति पूरी गर्मी वृद्धाश्रम मे निवासित देवतुल्य वृद्ध जनो की सुविधा के लिए पेयजल, कूलर के लिए तथा अन्य कार्यो के लिए पानी की व्यवस्था का जिम्मा मुस्कान ग्रुप ने उठाया है।
यह जानकारी देते हुए मुस्कान ग्रुप संस्थापक इंजीनियर निर्मल कुमार माथुर ने बताया कि प्रतिदिन औसतन एक टेंकर की आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। मुस्कान ग्रुप के इस निर्णय का कायस्थ समाज के समाज सेवा हेतु समर्पित लोगो ने स्वागत कर इस पूनीत अभियान में बढ चढ़कर सहयोग देने का वचन दिया।
मुस्कान ग्रुप संस्थापक इंजीनियर निर्मल कुमार माथुर ने वृद्ध जनो को गर्मी से बचाव के लिए मुस्कान ग्रुप की प्रतिबद्धता दोहराते हुए हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया।
वृद्धजनो के अतिरिक्त गर्मी में निराश्रित नंगे पांव वालो को चरण पादुकाए पहनाने लोगो क,मूक पशुओ को डी हाईड्रेशन से बचाने पक्षियो के लिए दानापानी के लिए बर्ड फीडर तथा परिंडे लगाने का कार्यक्रम निरंतर जारी है।