This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

सद्बुद्धि-यज्ञ’** का समापन

कोटा।न्यू मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौत के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सद्बुद्धि-यज्ञ’का समापन ह...

कोटा।न्यू मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौत के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सद्बुद्धि-यज्ञ’का समापन हुआ। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. निलेश जैन के पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध जताया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

युवा नेता चेतन सोलंकी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्राचार्य डॉ. निलेश जैन ने इस्तीफा नहीं दिया तो आगामी आंदोलन में उन पर वास्तविक रूप से काली स्याही फेंकी जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने प्रसूताओं की मौत को गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई तथा प्राचार्य को हटाने की मांग की।

कार्यक्रम में मनीष आर्य, धीरज नागर, महेश रैगर, पीरूलाल पंकज, वेदप्रकाश गुजर, केशव जैन, अजय राज सोलंकी, प्रवीण मेघवाल, राहुल सिंह राजावत, ज़ुल्फिकार अली, रंजीत पाठक, हरिमोहन मीणा, राधेश्याम बागड़ी, रंजीत गुजर, दीपक सेन, गिशी बाई बैरवा, इरफान पठान, ओमप्रकाश मारूभाट, आशीष शर्मा, शम्मी शर्मा, प्रताप सिंह हाड़ा, दीपक पंकज, धर्मेन्द्र पंकज, लखन पांचाल, कमलेश पंकज एवं RTI एक्टिविस्ट चंद्रशेखर साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।