This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

श्री गणेश को लगाया 56 भोग

गणपति महिला मंडल द्वारा भगवान श्री गणेश को लगाया 56 भोग बालोतरा । गणपति मार्ग नेहरू कॉलोनी में गणपति विसर्जन से पहले महिलाओं द्वारा भगवान गण...

गणपति महिला मंडल द्वारा भगवान श्री गणेश को लगाया 56 भोग
बालोतरा। गणपति मार्ग नेहरू कॉलोनी में गणपति विसर्जन से पहले महिलाओं द्वारा भगवान गणेश को छप्पन भोग अर्पित किया। एक बहुत ही खास और भक्तिपूर्ण परंपरा है। यह आयोजन विशेष रूप से भक्त महिलाओं द्वारा किया गया है। जो पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ भगवान को विभिन्न प्रकार के 56 व्यंजन महिलाओं ने अपने-अपने घर से बनाकर भोग लगाया। छप्पन भोग में मिठाइयों, फल, पकवान, सूखे मेवे और कई प्रकार के अन्य स्वादिष्ट प्रसाद बनाया गया जिन्हें महिलाएं बड़े प्रेम और भक्ति से तैयार किया हैं। यह अनुष्ठान भगवान गणेश की विदाई से पहले उन्हें प्रसन्न करने और उनके आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस प्रकार के आयोजन से भक्तों में सामूहिकता और भक्ति की भावना प्रबल होती है, और भगवान गणेश के प्रति समर्पण की विशेष अभिव्यक्ति होती है।इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक परिधान धारण करती हैं और भजन-कीर्तन भी करती हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो जाता है। इसी दौरान संतोष चितारा, चंद्रकांता चितारा, कविता व्यास संगीता व्यास, कार्यकर्ता मदन व्यास, जीतू व्यास,  कैलाश व्यास, समस्त महिला मंडल उपस्थित रहे।