फोटोः जीतेन्द्र पुरोहित जोधपुर । जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र सेवा मंडल ,राजस्थानी संस्कृति प्रकोष्ठ के तहत दिनांक 0...
जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र सेवा मंडल ,राजस्थानी संस्कृति प्रकोष्ठ के तहत दिनांक 01 मार्च से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कार्यक्रम की संयोजक डाॅ. मीनाक्षी बोराणा ने बताया कि राजस्थानी लोकगीत एवं मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के सेमीनार हाॅल में किया गया। जिसमें कमला नेहरू महाविद्यालय की निर्देशिका प्रो. संगीता लूंकड ने कहा कि राजस्थानी संस्कृति को इस तरह के कार्यक्रम नये आयाम देते है एवं उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. धनंजया अमरावत, डाॅ. जया भण्डारी, डाॅ. कामिनी ओझा बताया कि दोनों ही प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ चढकर भाग लिया। लोकगीत गायन प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रतिभागियों ने बरसालो मूमल, मेहन्दी जैसे तीज त्योहार पर गाये जाने वाले राजस्थानी लोकगीतों की सरस एवं भावभीनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डाॅ. धनंजया अमरावत ने लोक गीतों का हमारे जीवन के महत्व विषय पर बताते हुए कहा कि लोकगीत हमारे संस्कृति की विरासत को संजोय हुए है। निर्णायक के रूप में डाॅ. मीना बारूपाल ने अपना सहयोग दिया।
डाॅ. मीनाक्षी बोराणा ने बताया कि दिनांक 06 मार्च, 2021 को इस सांस्कृति सप्ताह का समापन समारोह एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
