This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

राजस्थान शिक्षक संघ जोधपुर ने कर्तव्य बोध दिवस आयोजित कीया

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)* उपशाखा महानगर जोधपुर के मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कर्तव्य ब...




राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)* उपशाखा महानगर जोधपुर के मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कर्तव्य बोध पखवाड़ा के अंतर्गत महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर कर्तव्य बोध दिवस का आयोजित पीपा क्षत्रिय न्याति छात्रावास , सुभाष चौक रातानाडा, जोधपुर किया गया यह आयोजन महानगर के प्रवासी कार्यकर्ता एवं के मार्गदर्शन में एवं उनके निर्देशन में सभी कार्यक्रम प्रदेश स्तर से जारी दिशा- निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया। कार्यक्रम के *मुख्य वक्ता* हेमंत बोहरा (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर बौद्धिक प्रमुख) ने अपने ओजस्वी एवं विचारोत्तेजक उद्बोधन में शिक्षक को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कर्तव्य, अनुशासन, सामाजिक दायित्व तथा सांस्कृतिक चेतना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक का आचरण ही भावी पीढ़ी की दशा, दिशा और संस्कारों का निर्धारण करता है। 
 महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश जाखड़ ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने मंचासीन अतिथियों, संगठन पदाधिकारियों तथा उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। 
कार्यक्रम में प्रदेश उप सभाध्यक्ष रुपाराम रलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रुपाराम खोजा, प्रदेश प्रकोष्ठ सदस्य नरेश सोलंकी , प्रदेश महिला शिक्षक प्रतिनिधि योगिता गुर्जर, मंडल संयुक्त मंत्री (महिला) भावना आसदेव, जिलाध्यक्ष भरत सिंह चौधरी, जिला मंत्री सुभाष बिश्नोई , जिला महिला मंत्री सरिता चौधरी, महानगर मंत्री अशोक चौधरी, सरोज चौधरी, संजूलता गहलोत, पूजा शेखावत , ममता बसवान्ना, राजेश्वरी, वैशाली सेठ, प्रियंका गोस्वामी, वर्षा उपाध्यक्ष (पुरुष) विष्णु दत्त शर्मा, मुरली मनोहर दाधीच, रघुवीर चौधरी, रमेश नागोरा, गोविंद नागोरा, किसना राम मेघवाल, ओम प्रकाश मेघवाल, गजेंद्र पवार, जगदीश प्रसाद, नरेश आनंद परिहार, हिम्मत सिंह, अजय शर्मा विनोद श्रीमाली, सोहन सिंह गोदारा ,योगेंद्र प्रसाद एवं जोधपुर महानगर के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन महानगर मंत्री अशोक चौधरी ने किया। आयोजन में 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की तथा संगठनात्मक एकता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रबोध को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में महानगर महिला मंत्री पूजा शेखावत ने समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शिक्षक साथियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया