जोधपुर कई संस्था संगठनों से जुड़े धर्म प्रचारक व श्री महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति के राष्ट्रीय महासचिव धनराज विनायकिया को श्री क...
जोधपुर कई संस्था संगठनों से जुड़े धर्म प्रचारक व श्री महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति के राष्ट्रीय महासचिव धनराज विनायकिया को श्री कापरड़ा जैन तीर्थ की ओर से उनके उल्लेखनीय सेवा कार्यों को देखते हुए तीर्थ अध्यक्ष प्रवीण शेठ कोषाध्यक्ष कांतीलाल जैन ट्रस्टी दिलीप कुमार भंडारी उतमचंद कटारिया आदि तीर्थ ट्रस्ट मंडल ने तीर्थ पेढी़ पर तिलक माल्यार्पण मारवाड़ की आन बान शान साफा पहनाकर विनायकिया का भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर जैनाचार्य राजतिलकसुरी महाराज ने तीर्थ महिमा गुणगान करते धार्मिक प्रचार प्रसार के लिए विनायकिया को साधुवाद दिया व सभी को महा मांगलिक श्रवण कराया। प्रवचनकार युवा मुनि मोक्षतिलकविजय ने तीर्थ में हो रहे विकास कार्यों के लिए समस्त तीर्थ ट्रस्ट मंडल के साथ सभी तीर्थ सहयोगियों तथा विनायकिया को भी साधुवाद दिया व कहा कि करन करावण ने अनुमोदन सभी को सरिखा फल निपजें इसलिए हमें हर समय अच्छे धर्म कार्य करते रहना चाहिए। इस मौके विनायकिया ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं जिन शासन का सम्मान है विनायकिया ने तहैदिल से सभी का आभार जताया।