This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

प्राकृतिक चिकित्सा से व्यक्ति आनंद की अनुभूति करता है- विश्राम मीणा

वागाराम बोस की रिपोर्ट लायंस क्लब बाड़मेर एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में शहर के माल गोदाम रोड स्थित ...


वागाराम बोस की रिपोर्ट

लायंस क्लब बाड़मेर एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में शहर के माल गोदाम रोड स्थित स्थानकवासी भवन में 10 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर का उदघाटन जिला कलेक्टर विश्राम मीणा द्वारा फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने मरीजों को प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा का आधार मिट्टी, पानी, धूप, हवा एवं आकाश है। प्राकृतिक चिकित्सा से व्यक्ति आनंद की अनुभूति करता है।

अल्टरनेटिव थेरेपिस्ट पवन कुमार भारद्वाज के मुताबिक़ जोड़ों के दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, सियाटिका, पाइल्स, कब्ज, गैस, पेप्टिक अल्सर, फैटी लीवर, कोलाइटिस, माइग्रेन, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, सांस रोग, दमा, पलमोनरी डिजीज और त्वचा संबंधी रोगों का इलाज नेचुरोपैथी में संभव है। शिविर में विभिन्न रोगों का उपचार रेकी व एक्युप्रेशर पद्धति से किया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष रमेश जैन ने विभिन्न रोगों के बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शुगर कमर दर्द लकवा घबराहट अनिंद्रा गठिया रोग हृदय रोग स्वास रोग सिर दर्द कब्ज ओ गैस दमा, श्वास, गठिया, पथवरी, माइग्रेन, किड़नी सहित अन्य रोगों का उपचार इस पद्धति से किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानकवासी संघ अध्यक्ष ताराचंद चोपड़ा क्लब सचिव मनोज आचार्य क्षेत्रीय सचिव सुबोध शर्मा लायन किशनलाल वड़ेरा वीरचंद वड़ेरा महेंद्र जैन गौतम चंद डूंगरवाल गणपत भंसाली बंशीधर वड़ेरा मुकेश जैन दिनेश लुनिया दिनेश सोनी हंसराज संखलेचा राजेंद्र शारदा राकेश सिंघवी शेखर जैन संजय संखलेचा नरेन्द्र जिंदल संजय शंखलेचा  मंजु सिंघवी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मीडिया चेयरपर्सन ललित छाजेड ने बताया कि शिविर का समय 14 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 10 से 1 बजे तथा शाम को 5 से 6-30 बजे तक रहेगा।