This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

जिला कलक्टर ने वित्त पोषित इकाई का निरीक्षण किया

बाड़मेर। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने भाडखा में राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड तथा राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की ओर से वित...

बाड़मेर। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने भाडखा में राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड तथा राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की ओर से वित्त पोषित इकाई देगराय स्टोन का निरीक्षण किया।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा को जिला खादी अधिकारी प्रेमचंद राठौड़ ने निरीक्षण करते हुए बताया कि इस इकाई ने फरवरी माह में ऋण प्राप्त करके कार्य की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि इस इकाई को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लाभान्वित करते हुए ऋण एवं सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बैंक की ओर से तत्परता से ऋण वितरण करने की सराहना करते हुए अन्य इकाइयों को ऋण वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बैंक और विभाग मिलकर लक्ष्यों की उपलब्धि अर्जित करते हुए सब्सिडी का फायदा आमजन को दिलवाए। उन्होंने देगराय स्टोन के मालिक सिदाराम एवं सगता राम को बैंक की किश्तें समय पर जमा करवाने के लिए कहा। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों की परिवेदनाएं भी सुनी। इस दौरान गडरारोड प्रधान सलमान खान, बिसुकला सरपंच , एडवोकेट नवल किशोर लीलावत समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।