जोधपुर! युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केन्द्र , जोधपुर द्वारा कल 7 मार्च को ग्राम झा...
जोधपुर! युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केन्द्र, जोधपुर द्वारा कल 7 मार्च को ग्राम झालामंड में स्वच्छता कार्य योजना 2021 के तहत स्वच्छ ग्राम-हरित ग्राम विषयक पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झालामंड में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि विषय विशेषज्ञ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में गांव को हरा-भरा बनाने एवं स्वच्छ और निर्मल गाँव बनाने के तरीकों पर चर्चा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में वर्षा जल संग्रहण-कैच द रेन अभियान के बारे में भी व्यापक चर्चा की जायेगी।