This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

रंगोली के माध्यम से कोरोना बचाव का सन्देश

बाड़मेर   धोरीमन्ना निकटवर्ती ग्राम पंचायत भीमथल के राजकीय माध्यमिक विद्यालय पाबुबेरा के अध्यापक कोरोना के बचाव के लिये विद्यालय समय मे विद्...


बाड़मेर धोरीमन्ना निकटवर्ती ग्राम पंचायत भीमथल के राजकीय माध्यमिक विद्यालय पाबुबेरा के अध्यापक कोरोना के बचाव के लिये विद्यालय समय मे विद्यालय परिसर में रंगोली के माध्यम से कोरोना को हराना है मानव जीवन को बचाना है का संदेश दे रहे हैं अध्यापक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीईओ बाबुलाल बिश्नोई एवं पीईईओ रूपसिंह जाखड़ के निर्देशानुसार विद्यालय परिवार प्रधानाध्यापक के नियंत्रण में दो दो अध्यापकों के समूह में ग्रुप बनाकर रोज घर.घर जाकर लोगों को एसएमएस याद रखने जिसमें सैनिटाइजर मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंस का पालन करने तथा 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोने प्रत्येक के बीच में 2 गज की दूरी बनाए रखें वह कोरोना से डरे नहीं बचाव के उपाय अपनाने का संदेश द्वार तक पहुंचाने का कार्य करते हैं इसके साथ ही विद्यालय से बच्चों को जोड़ने में नामांकित बच्चों व ड्रॉपआउट बच्चों को विद्यालय भेजने का संदेश पहुंचाते हैं प्रधानाध्यापक अचलाराम सेवदा ने बताया कि अध्यापक जगदीश प्रसाद बिश्नोई के नेतृत्व में छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर में कोरोना के बचाव का संदेश देते हुए रंगोली बनाई गई अध्यापक गिरधारीसिंह बटेसर ने बताया कि हम सभी लोग रोज लोगों को कोरोना से बचने का संदेश एक जुलाई से दे रहे हैं जिसके कारण एक भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं हुआ है