राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष परसराम तिवाड़ी एवं राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश संगठन मंत्री मांगीलाल बूड़िया...
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष परसराम तिवाड़ी एवं राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश संगठन मंत्री मांगीलाल बूड़िया के नेतृत्व में रमसा एडीपीसी भीखाराम प्रजापत से इस्माइल प्रोग्राम के संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की और बताया कि स्कूलों में जिन बच्चों या अभिभावकों के पास स्मार्टफोन नहीं है वे बच्चे इस्माइल प्रोग्राम के तहत क्लास से जुड़ नहीं पा रहे हैं उनके लिए शिक्षण हेतु मार्गदर्शन की जानकारी करावे।
शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया की जिन बच्चों के अभिभावकों के पास स्मार्टफोन नहीं है उन्हें परेशान नहीं किया जावे कि अध्ययन करते हुए फोटो भेजें।
शिक्षक संघ शेखावत के संगठन मंत्री बूड़िया ने बताया कि स्माईल क्लास को बेहतर बनाने के लिए ए डी पी सी से चर्चा की गई जो सकारात्मक रही।
इस अवसर पर ए डी पी सी भीखाराम प्रजापत ने स्माईल प्रोग्राम के तहत जानकारी देते हुए बताया कि कुछ बच्चों के अभिभावकों को छोड़कर अधिकतर अभिभावक के पास स्मार्टफोन होते है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्माईल प्रोग्राम के तहत रेडियो पर भी कई कार्यक्रम आते है तथा बच्चों को जानकारी करावे कि हवामहल कार्यक्रम को देखने के लिए विभाग द्वारा एक वाट्सअप नम्बर दिए गए है उस पर मिसकॉल भेजने पर बच्चे उस कार्यकम से जुड़ जाते है उसका भी बच्चे लाभ ले सकते है।
प्रतिनिधि मंडल में शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष परसराम तिवाड़ी शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश संगठन मंत्री मांगीलाल बूड़िया प्रगतिशील के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई शहर ब्लॉक अध्यक्ष विशाल दत्त दवे शहर ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहमततुला अली असरफ अली कुरेशी हेमन्त शर्मा आदि शिक्षक नेता उपस्थित थे।
