मेहबूब सिंधी बालोतरा श्री चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट व भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पौधरोपण पखवाड़े के दूसरे...
मेहबूब सिंधी
बालोतरा श्री चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट व भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पौधरोपण पखवाड़े के दूसरे दिन ग्रामीण अंचलों में वृक्षारोपण किया गया एवं सरपंचो जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को पौधे वितरण किए गए। भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक एवं ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया की मंगलवार को कुड़ी सरवड़ी पटाऊ उमरलाई व पचपदरा में विद्यालय मंदिर परिसर एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण किया गया।
बांठिया ने बताया की कुड़ी स्थित शंभूनाथ मठ महंत तग भारती ने ग्रामीणों को पेड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा सामान्य जीवन जीने के लिए प्रकृति का सहयोग जरूरी है जिसके लिए पेड़ पौधे शुद्ध वायु को उत्पन्न करते है और प्राकृतिक आपदाओं को रोकने में भी सहायक सिद्ध होते है।
सभापति सुमित्रा जैन ने कहा की स्वस्थ जीवन के लिए पेड़ पौधे सबसे बड़ी संपदा है इनका ख्याल रखना प्रत्येक मनुष्य की जिम्मेदारी है और संरक्षण जरूरी है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुड़ी में पौधरोपण किया गया। पटाऊ ग्राम पंचायत में ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया व सरपंच मांगीलाल ने वृक्षारोपण कर ग्रामीणों को पौधे वितरण किए।
गणपत बांठिया ने कहा की क्षेत्र और प्रदेश को हरा भरा रखने के मिशन के तहत ट्रस्ट द्वारा 400 से अधिक छायादार एवं औषधीय गुणों वाले पौधे निःशुल्क वितरण किए जा रहे है हम सभी इन पौधों के सार संभाल की जिम्मेदारी लेंगे तब जाकर यह मिशन सफल होगा।
इस दौरान सभापति सुमित्रा जैन महंत तग भारती महाराज पार्षद पुष्पराज चौपड़ा उद्यमी सुरेश जैन वरिष्ठ अध्यापक हड़मानराम विश्नोई कार्यकर्ता पप्पू विश्नोई अरुण सालेचा आवड़दान ग्राम विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश कुड़ी विकास अधिकारी बीरबल विश्नोई उम्मेद सिंह महेंद्र चौहान मोहन माली राजू पालीवाल चंद्र दान धन्नाराम विरमाराम सहित ग्रामीण मौजूद थे।

