This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

गुरु बिन ज्ञान नहीए सेवा बिना धर्म नही

सांचौर  निकटवर्ती धमाणा का गोलिया स्थित पंवारों की ढाणी में गीता ज्ञान यज्ञ व जम्भसार यज्ञ का आयोजन स्वामी श्यामदास महाराज व आचार्य सुदेवानं...


सांचौर निकटवर्ती धमाणा का गोलिया स्थित पंवारों की ढाणी में गीता ज्ञान यज्ञ व जम्भसार यज्ञ का आयोजन स्वामी श्यामदास महाराज व आचार्य सुदेवानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।स्वामी श्यामदास महाराज ने कहा जम्भसार एक ऐसी कथा है जिसे सुनने ग्रहण करने से मन को शांति मिलती है।उन्होने कहा सत्संग जीवन जीने की कला सिखाती है। जिस कला को सीखकर मनुष्य अपने मन वाणी एवं कर्म को व्यवस्थित करता है। जिसे समझकर हम अपने कल्याण के साथ सुंदर सभ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वामी ने कहा कि जाम्भोजी के बताए रास्तों पर चलना चाहिए।इस अवसर पर आचार्य सुदेवानन्द महाराज ने गुरू जाम्भोजी महाराज के बताए रास्तों पर चलते हुए कहा कि गुरू बिना ज्ञान नही होता है।और सेवा बिना धर्म नही होता है।उन्होने भागवत कथा की महानता बताते हुए कहा कि भागवत कथा का श्रावण करने से हर दुःख दुर हो जाते है। इस दौरान केन्द्र सरकार की गाईड लाईन के अनुसार सोशल डिस्टेसिग की पालना की गई। स्वामी रामशरणानंद महाराज ने भी यज्ञ करने से मिलने वाली शक्तियों व पर्यावरण शुद्ध रखने की बात कही।