एबारत अली अंसारी ब्यूरो चीफ महराजगंज सिसवा ब्लाक प्रमुख उदय प्रताप सिंह ने कोठीभार पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि 27 जुलाई की शाम लगभग...
एबारत अली अंसारी ब्यूरो चीफ
महराजगंज सिसवा ब्लाक प्रमुख उदय प्रताप सिंह ने कोठीभार पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि 27 जुलाई की शाम लगभग 6.00 बजे मैं अपनी निजी वाहन से ड्राइवर ऐनुद्दीन पुत्र छेदी के साथ महाराजगंज जाने के लिए घर से निकला और ग्रामसभा बरवां द्वारिका तिराहे पर पहुंचा उसी समय लगभग एक दर्जन की संख्या में कुछ लोग गमछे से मुंह बांध कर लाठी डंडा एवं असलहे से लैस होकर योजनाबद्ध तरीके से हमारे वाहन को घेर लिया ड्राइवर जब गाड़ी से बाहर निकल कर कारण जानना चाहा तो उक्त लोग गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए लात हाथ और लोहे के रॉड से मारने लगे इस दौरान उन लोगों में से कुछ लोग गाड़ी का दरवाजा खोलकर जबरिया जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी का सोने का चैन और हैंड बैग बैग में रखा ₹50000 छीनने लगे छीना झपटी में इनका गमछा खुल गया और जिसको मैं पहचान गया लेकिन जान के भय के कारण रुपया और चेन लूटने का विरोध नहीं कर सका उक्त लोग जबरिया रुपया और और चेन छीन लिए इसी बीच कृष्ण कुमार त्रिपाठी और काशी मौके पर आ गए तब तक यह लोग देखकर भागने लगे भागते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बच गए अगली बार जान से मार देंगे।
कोठीभार पुलिस ने ब्लाक प्रमुख के प्रार्थना पत्र पर 10 नामजद लोगों के विरुद्ध धारा 147, 323, 504, 506,341, 352 व 395 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताते चलें कल शाम इस घटना के बाद ब्लाक प्रमुख उदय प्रताप सिंह व उनके समर्थकों ने ग्राम बरवा द्वारिका में ही सड़क को जाम कर दिया था जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
