This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी समेत 10 और कोरोना संक्रमित

अबुलैस अंसारी ब्यूरो चीफ  कुशीनगर स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी समेत 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं ये लोग पडरौना कप्तानगंज तमकुहीराज दुदही रामक...


अबुलैस अंसारी ब्यूरो चीफ 

कुशीनगर स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी समेत 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं ये लोग पडरौना कप्तानगंज तमकुहीराज दुदही रामकोला व सुकरौली क्षेत्र के हैं जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 518 हो गई है जबकि 154 एक्टिव केस हैं सोमवार को आठ मरीज स्वस्थ होकर घर आ गए स्वस्थ होने वालों की संख्या 354 हो गई है
सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को आई 295 लोगों की रिपोर्ट में 10 पॉजिटिव व 285 निगेटिव हैं संक्रमितों में पडरौना क्षेत्र के गुनागरपट्टी का 35 वर्षीय युवक दुदही का 26 वर्षीय युवक कसया सीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी सुकरौली का 55 वर्षीय व्यक्ति रामकोला ब्लाक के खोटही गांव का 25 वर्षीय युवक शामिल हैं इसके अलावा कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 12 का एक युवक व दो महिलाएं संक्रमित हैं कसया क्षेत्र के गिदहा और तमकुहीराज क्षेत्र के धारमठिया गांव में भी एक संक्रमित मिले हैं
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक जिले में 14314 लोगों की जांच हो चुकी है जिनमें 518 संक्रमित पाए गए हैं इनमें 354 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 154 एक्टिव केस हैं