This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

विधायक देवेंद्र जोशी की अनुशंसापर 36 लाख की लागत से विकास कार्य शुरू

जोधपुर। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 2, 3, 9, 14 एवं 37 में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र जोशी की अनुशंसा पर लगभ...




जोधपुर। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 2, 3, 9, 14 एवं 37 में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र जोशी की अनुशंसा पर लगभग ₹36 लाख रुपए की अनुमानित लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय राहत मिली है।
विधायक देवेंद्र जोशी की पहल पर गुरों का तालाब, बालाजी पार्क, अशोक नगर (चांदणा भाखर व सुंथला के मध्य), चुंगी नाका डी.आई.जी. फिरोज खान कॉलोनी की ओर मेन चौपासनी रोड, बद्री पैलेस के सामने, चौपासनी स्कूल गेट के सामने चौराहा, भट्टी की बावड़ी चौराहा, पी.एफ. ऑफिस से आगे राम नगर–हरि नगर मुख्य सड़क तथा श्रमिक कॉलोनी चौराहा पर हाईमास्ट लाइट जैसे प्रमुख स्थलों पर आवश्यक विकास कार्य संपादित किए गए हैं।
इन कार्यों के अंतर्गत चौराहों का सुधार, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण तथा हाईमास्ट लाइट की स्थापना शामिल है, जिससे रात्रिकालीन आवागमन सुरक्षित हुआ है और यातायात व्यवस्था बेहतर हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने विधायक देवेंद्र जोशी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से वार्डों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हुआ है। विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि “जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सभी वार्डों में संतुलित एवं सतत विकास सुनिश्चित किया जा रहा है और आगे भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे।”
कार्यकम में साथ जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र पालीवाल, घनश्याम वैष्णव,पूर्व मंडी अध्यक्ष महेन्द्र मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष हेमन्त जानयानी, सुरेश मेघवाल, पूर्व पार्षद सुमेर सिंह भाटी, अजय सिंह मेड़तिया, अरविन्द सांखला, फतेहराज मांखड़, ललित परवानी, पदम सिंह कच्छावाह, हुक्म सिंह इंदा आदि कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।