This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

जोधपुर में MNTC छात्राओं द्वारा HPV Vaccination जागरूकता रैली आयोजित

जोधपुर में शनिवार को MNTC की छात्राओं द्वारा HPV Vaccination के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रै...


जोधपुर में शनिवार को MNTC की छात्राओं द्वारा HPV Vaccination के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं अभिभावकों को HPV Vaccination के महत्व के बारे में जागरूक करना, अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को टीकाकरण हेतु प्रेरित करना तथा वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों एवं दुष्प्रचार को दूर करना रहा।

रैली के दौरान छात्राओं ने जागरूकता संदेशों एवं नारों के माध्यम से आमजन को बताया कि HPV Vaccination सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। छात्राओं ने लोगों को समय पर टीकाकरण करवाने एवं स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों से दूर रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर CMHO डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कच्छावा, RCHO डॉ. रूपेंद्र पाल एवं MNTC प्राचार्य शाहबानो सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे HPV Vaccination को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाह पर ध्यान न दें तथा पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण करवाकर उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता एवं समय पर टीकाकरण ही सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।