जोधपुर। जोधपुर यूथ कांग्रेस की नए पदाधिकारियों की सूची जारी हो चुकी है। इस सूची में जोधपुर से वसीम अहमद को यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बनाया...
जोधपुर। जोधपुर यूथ कांग्रेस की नए पदाधिकारियों की सूची जारी हो चुकी है। इस सूची में जोधपुर से वसीम अहमद को यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वसीम अहमद इससे पहले भी एनएसयूआई प्रदेश सचिव व यूथ कांग्रेस जिला महासचिव रह चुके है और वर्तमान में संगठन ने उन पर फिर से भरोसा जताया हैं। वसीम अहमद को युवाओं में मजबूत पकड़ रखने का फायदा मिला। वसीम अहमद के जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर और रूबरू होकर बधाइयां दी तथा मिठाई बांटी। वसीम अहमद ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र सोलंकी, जिला अध्यक्ष सलीम खान, नरेश जोशी, सांसद प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा, पूर्व शहर विधायक मनीषा पवार, महापौर कुन्ती परिहार, उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी, हाकिम खान मारवाड़, इलियास मोहम्मद व जिला अध्यक्ष योगेश कच्छवाहा सहित यूथ कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का आभार जताया।