This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर मण्डल स्तर पर हुई बैठकें

31 अगस्त तक सभी बूथों में एक साथ बूथ समिति की की होगी प्रशिक्षण कार्यशाला जोधपुर।  भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यारी सदस्...

31 अगस्त तक सभी बूथों में एक साथ बूथ समिति की की होगी प्रशिक्षण कार्यशाला

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यारी सदस्यता अभियान-2024 के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार विभिन्न मण्डलों में अभियान की योजना की क्रियान्विती को लेकर बैठके आयोजित की गई।
सदस्यता अभियान के जिला संयोजक लक्ष्मीनारायण सोलंकी ने बताया कि विभिन्न मण्डलों में आयोजित कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल दैया, धीरज मकवाना, अशोक व्यास, प्रतिपाल सिंह वालेचा, हेमेन्द्र गौड़ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी और कहा सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्यता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जो कि तीन माध्यम से सदस्यता बनाये जायेंगे। राष्ट्रव्यापी भाजपा सदस्यता अभियान के तहत 10 करोड़ आमजन को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंचासीन सदस्यों ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ता आमजन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा के अनुरूप देश के जन-जन को भाजपा की राष्ट्र निर्माण की भावना, पार्टी की विचारधारा और 2047 तक भारत को एक पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने की योजना से जोड़ना और संगठित करने का आव्ह्ान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को 31 अगस्त तक सभी बूथों में एक साथ बूथ समिति की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करने के निर्देश दिये।
लालसागर मण्डल एवं महामन्दिर मण्डल की संयुक्त रूप से आयोजित कार्यशाला पावटा स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची, भाजयुमो के पूर्व पदाधिकारी हेमेन्द्र गौड़ के सानिध्य मंे आयोजित की गई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, जिला उपाध्यक्ष भंवर लाल दैया, धीरज मकवाना, भीकाराम जाटोलिया, धन्नाराम मेघवाल ने भी कार्यकर्ताओं को मागदर्शन किया। बैठक की अध्यक्षता व मनीष परिहार ने की। रातानाडा मण्डल की कार्यशाला पंचवटी पार्क में प्रतिपाल सिंह वालेचा के सानिध्य मं आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माधोसिंह परिहार ने की। इसी प्रकार त्रिपोलिया मण्डल की बैठक ब्राह्मण स्वर्णकार न्याति नोहरा में अशोक व्यास के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भुपेन्द्रराज सिंघवी ने की। साथ ही पूर्व पार्षद जयप्रकाश राखेचा का मार्गदर्शन रहा। बैठक मंे संजय सोनी, पुजा सुराणा, आदित्य शर्मा, उमर चौहान, प्रशांत सिंघवी, सुनीता सोलंकी, नीरज कच्छवाह, योगेश बिस्सा, पुनीत सोनी, देवेन्द्र सोनी, आनन्द वैष्णव, आकाश, प्रिंस निर्वाणी, राजेश, देवेन्द्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजुद रहे।