( राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विश्वविद्यालय में व्याख्यान ) जोधपुर । जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय विज्ञान संकाय में राष्ट्रीय विज...
( राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विश्वविद्यालय में व्याख्यान)
जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय विज्ञान संकाय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन सोमवार को किया गया | कार्यक्रम में माननीय कुलपति प्रोफेसर पी.सी त्रिवेदी द्वारा जैव प्रौद्योगिकी: मानव कल्याण हेतु आयाम विषय पर व्याख्यान दिया गया | व्याख्यान में उन्होंने बताया कि मानव कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की चुनौतियों के समाधान जैव प्रौद्योगिकी के नए शोध से संभव है | उन्होंने वैक्सीन का उदाहरण देते हुए बताया कि भारत बायोटेक्नोलॉजी में सिरमौर हो रहा है| कुलपति ने छात्रों से विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बायोटेक्नोलॉजी को भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान तथा उनके समेकित शोध को बढ़ाने बढ़ावा देने का आह्वान किया| उन्होंने बदलते हुए विश्व परिवेश को बायोटेक्नोलॉजी के माध्यम से हल करने को उदाहरण सहित समझाया | कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर प्रो अशोक कुमार पुरोहित ने विज्ञान दिवस पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करे। अवैज्ञानिक सोच मनुष्य को तर्क के स्थान पर अंधविश्वास की ओर ले जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस संयोजिका एवं कमला नेहरु कॉलेज की निदेशक प्रो.संगीता लुंकड़ ने रसायन शास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर व स्नातक छात्र छात्राओं को विभागीय स्तर पर दिए पुरस्कारों की घोषणा की। इन पुरुष्कोरों के तहत श्रीमती सुशीला भंडारी उगम कंवर मेमोरियल अवॉर्ड अभय -ll भौतिक रसायन तथा - प्राची पवार, डॉक्टर कमला टंडन मेमोरियल अवॉर्ड अकार्बनिक रसायन-प्राची पवार को, डॉ जे.पी सक्सेना मेमोरियल अवॉर्ड कार्बनिक रसायन-ज्योत्स्ना कुमारी को, बीएम गंग मेमोरियल अवॉर्ड विश्लेषणात्मक रसायन-सीमा एवं रितिका पवार को तथा डॉक्टर कमला टंडन मेमोरियल अवॉर्ड (स्नातक) -डिंपल कटारिया को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश डागा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया | कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका पुरोहित एवं डॉ सीमा परवीन ने किया |