लालसागर मंडोर स्थित "मुस्कान" सच्ची सेवा समिति ने "जीव मात्र सेवा परमो धर्म" के संकल्प को इस अमावस्या को भ...
लालसागर मंडोर स्थित "मुस्कान" सच्ची सेवा समिति ने "जीव मात्र सेवा परमो धर्म" के संकल्प को इस अमावस्या को भी कुंडलेश्वरी माता जी गौशाला मंडलनाथ में गौ सेवार्थ लापसी की प्रसादी की।
धनराज बाकरेचा ने बताया की समिति "कोरोना काल" से ही नियमित हर अमावस्या को गौशाला में लापसी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। "सामाजिक समरसता"
को बढ़ावा देने हेतु जगदंबा कॉलोनी माता थान के कार्यकर्ताओं द्वारा नियमित महाप्रसादी लापसी की तैयारी की जा रही है। स्थानीय कार्यकर्ता गौ भक्त रामकुमार प्रजापत ,देवाराम कटारिया, पृथ्वी सिंह, ताजा राम फौजी, लोकेश कटारिया ,अशोक प्रजापत, सुरेश, भगवान प्रजापत, शिवलाल ,रामचरण एवं अनेक स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मातृशक्ति एवं बच्चे पूरे उत्साह के साथ गौ सेवा में लग रहे,
इन सभी गौ भक्तों का उत्साह वर्धन करने के लिए जोधपुर भाजपा उपाध्यक्ष समाजसेवी संपत सिंह भाटी मंडोर, समाजसेवी रवि डागा, कैलाश जी गहलोत की उपस्थिति रही, सभी को गौ भक्तों का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया l गौ सेवा जन जागरूकता के लिए लापसी को तैयार होने पर हर बार अलग अलग तरह से गुलाब पुष्प अब गोटा-खोपरा से सजाया जाता हैं।
समिति गौ सेवा के लिए अपने आस पास के गौ भक्तो को भी शादी की वर्षगाठ, जन्मदिन या पुण्य तिथि पर ऐसा करने हेतू प्रोत्साहित करती हैं। शनि अमावस्या को तीन महाप्रसादी लापसी बनाई गई, जिसके एक लापसी के लाभार्थी भामाशाह गौ भक्त पुखराज चौधरी ने अपना जन्मदिन गौ माता को लापसी की प्रसादी खिला कर मनाया।
दूसरी लापसी के लाभार्थी किरण -अजीत सिंह कच्छवाहा
श्रीमति पुनम (SBI)
गौ भक्त जी राजेंद्र कच्छवाहा (JIET collage) नागौरी बैरा रहे। तीसरी लापसी जगदंबा कॉलोनी माता थान के कार्यकर्ताओं ने बना कर साथ लेकर वितरण किया
मंडलनाथ स्थित कुंडलेश्वरी माता जी गौ शाला में लापसी वितरण कार्यक्रम में गौ भक्त महेंद्र सिंह गहलोत, बीरम देवड़ा,राम कुंवार प्रजापत, देवा राम कटारिया, मुरली मालवीय, अंकित प्रजापत,जसवंत सिंह, नीलेश सांखला,लोकेश कटारिया, शिव लाल , चुना राम ,भगवान राम प्रजापत, किशोर भाटी, रामरख प्रजापत, युवराज कटारिया, पृथ्वी राज कटारिया, मोहित प्रजापत, राजूसिंह भाटी, अमृत सुथार,मातृ शक्ति एवं दुर्गावाहिनी ने उत्साह से भाग लिया।