आत्म निर्भर महिला सम्मान समारोह 7 मार्च को होटल जॉन बाय पार्क में जोधपुर। हैल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण की तरफ से सम्मान समारोह...
आत्म निर्भर महिला सम्मान समारोह 7 मार्च को होटल जॉन बाय पार्क में
जोधपुर। हैल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण की तरफ से सम्मान समारोह ओर रोजगार के लिए सिलाई मशीनें वितरित की जायेगी। प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने बताया कि अपनी एक अलग पहचान समाज मे बना चुकी ऐसी 21 महिलाओं का 7 मार्च दोपहर 1 बजे से 5 बजे के बीच होटल जॉन बाय पार्क में सम्मान किया जाएगा। ओर अभी तक ट्रस्ट की तरफ से पूनम पोहानी ने 150 से ज्यादा लोगो को रोजगार दिलवाया है। इस प्रोग्राम के माध्यम से भी घर बैठे महिलाये अपना गुजारा चला सके इसलिए उन्हें सिलाई मशीन दी जाएगी। और ट्रस्ट की तरफ से काम भी दिया जाएगा। अभी पाली में 10 बेटिया मिलकर हैंडीक्राफ्ट का काम संभाल रही है और अब वहा सिलाई सिखाने का कार्य भी जल्दी ही शुरू किया जाएगा। ट्रस्ट ने दो सालों में ही अपने सेवा कार्य से अपनी एक अलग पहचान बनाकर मिसाल हासिल की है। पूनम पोहानी की टीम 24 घंटे सेवा कार्य मे तैयार रहती है। किसी को रक्त की भी जरूरत हो तो वो सभी का सहयोग करती है। अगर रक्त उपलब्ध नही होता है तो अपने बेटे लकी को रात के 2 बजे भेजकर भी रक्तदान करवाती है।
- 21 महिलाए होगी सम्मानित
लोचन दुबे, कविता सिंघवी, सिद्धि जौहरी, दीपिका डांसर, के महिना मेकओवर, रितिका पांडे (बॉलीवुड सिंगर), नीतू चौपड़ा, बीकानेर सुमन कंवर सिसोदिया, प्राची गौड़, मोनिका सोलंकी (जोधपुर की फर्स्ट फीमेल फोटोग्राफर), श्रद्धा जैन, पूजा पंवार, स्वेता जैन (जिम ट्रेनर), सदाफ चौहान, सीखा जुम्बा ट्रेनर, रेणु वर्मा, अपेक्षा जैन, गीतांजलि सोनी (मेकअप आर्टिस्ट), संगीता विश्नोई, संगीता माहेश्वरी, प्रीति मित्तल सी,ए, आदि
