This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

संयुक्त निदेशक से सीडीईओ ने मांगा मार्गदर्शन।

 

  •  

  • सोशल मीडिया ( व्हाट्सएप ) पर उपस्थिति मामले में संयुक्त निदेशक से सीडीईओ ने मांगा मार्गदर्शन।

 सिणधरी/बाड़मेर। राजस्थान शिक्षक संघ युवा द्वारा 28 जनवरी 2021 को सोशल मीडिया(व्हाट्सएप) पर उपस्थिति बंद करने, अन्नपूर्णा दुग्ध योजना और कुक कम हैल्पर के बकाया मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था ।उसके पश्चात मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मूलाराम बैरड़ ने संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जोधपुर प्रेमचंद सांखला को पत्र प्रेषित कर बाड़मेर जिले में व्हाट्सएप पर उपस्तिथि बंद करने , अन्नपूर्णा दुग्ध योजना और कुक कम हैल्पर के मानदेय देने की संगठन की मांग के संबंध में मार्गदर्शन मांगा है।
 जिलाध्यक्ष वीरमाराम गोदारा ने बताया कि शिक्षा विभाग में मन मर्जी से चल रही सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) पर उपस्थिति को बंद नहीं किया गया , अन्नपूर्णा दुग्ध योजना औऱ कुक कम हैल्पर का मानदेय समय पर नही दिया तो युवा संघ बाड़मेर  जिले के शिक्षकों के व्यापक हित में आंदोलन करेगा।