सिणधरी। राजस्थान शिक्षक संघ युवा जिला बाड़मेर शिक्षक भर्ती 2012, 2013 और 2017 के नोशनल लाभ से वंचित शिक्षकों के आदेश जारी करने को लेकर 28 जन...
सिणधरी।राजस्थान शिक्षक संघ युवा जिला बाड़मेर शिक्षक भर्ती 2012, 2013 और 2017 के नोशनल लाभ से वंचित शिक्षकों के आदेश जारी करने को लेकर 28 जनवरी को सीडीईओ बाड़मेर औऱ 1 फरवरी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बाड़मेर को ज्ञापन सौंपा गया।
युवा संघ बाड़मेर के ज्ञापन पर अमल करते हुए आज जिला शिक्षा अधिकारी(मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा ने शिक्षकों के नोशनल लाभ के आदेश जारी किए ।
इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ युवा ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी औऱ मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बाड़मेर का आभार जताया।
राजस्थान शिक्षक संघ युवा के जिलाध्यक्ष वीरमाराम गोदारा ने बताया कि युवा संघ की तरफ से शिक्षकों के हितार्थ जो मांग पत्र सौपा गया था उस पर अमल करते हुए नोशनल लाभ के आदेश होने पर शिक्षकों में खुशी की लहर छा गई।