This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

जैन जगत में शोक की लहर छाई

जोधपुर दीक्षा दानेश्वरी जैनाचार्य श्री गुणरत्नसुरीश्वर महाराज के सूरत देवलोकगमन के समाचार पर समुचे जैन जगत में शोक की लहर छाई । देवलोकगमन प...




जोधपुर दीक्षा दानेश्वरी जैनाचार्य श्री गुणरत्नसुरीश्वर महाराज के सूरत देवलोकगमन के समाचार पर समुचे जैन जगत में शोक की लहर छाई ।
देवलोकगमन पर तपागछ संघ सहित कई संस्थाओं संगठनों ने भावभरी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि जैन जगत जिन शासन में 451 दिक्षा प्रदान कर गिनीज ऑफ बुक वर्ल्ड  एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड इंडिया बुक रिकॉर्ड गुजरात बुक ऑफ रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड दर्ज  कराने वाले जैन जगत में दीक्षा दाता के रूप में आधुनिक भौतिकवाद युग के प्रथम   दीक्षा दानेश्वरी के नाम से विख्यात  जैनाचार्य गुणरत्नसुरी के देवलोकगमन होने पर समस्त जैन समुदाय में शोक की लहर छा गई ।
विनायकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जैनाचार्य ने कई नूतन जिन मंदिरों की प्रतिष्ठायें प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार 451मुमुक्षु को दीक्षाये  व अनेक आराधना साधना कराके स्वतरूआत्म कल्याण व दूसरों का आत्मकल्याण किया तथा जोधपुर क्रिया भवन में चिंतामणि पार्श्व मंडल व श्रीमहावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति की स्थापना कर गुरु भक्तों कोधर्म की राह बताई थी। जैनाचार्य गुणरत्न सुरी महाराज साहब के देवलोकगमन पर तपागछ संघ अध्यक्ष दीपचंद तातेड उपाध्यक्ष प्रोफेसर भैरूमल मेहता सचिव उमेदराज रांका  कोषाध्यक्ष विनोद कुमार मेहता सहसचिव ललित पोरवाल उप कोषाध्यक्ष बलवंत राज खिंवसरा  चिंतामणि पार्श्व मंडल अध्यक्ष जवरीचंद भंडारी सचिव अनिल मेहता महावीर शासन स्थापना समिति के राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया वल्लभ महिला मंडल सहित कई संस्था संघठनों द्वारा नवकार महामंत्र का  स्मरण कर आत्म शांति की प्रार्थना करते हुए जैनाचार्य को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जोधपुर