बाड़मेर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने जिले के राउमावि लोहारवा में अध्ययनरत छात्र प्रकाश फुलवारिया को कक्षा बारहवीं कला वर्ग में 99.20 प...
बाड़मेर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने जिले के राउमावि लोहारवा में अध्ययनरत छात्र प्रकाश फुलवारिया को कक्षा बारहवीं कला वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर राजस्थान में प्रथम आने पर एक लाख का चैक सुपुर्द कर प्रोत्साहित किया
राउमावि लोहारवा में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में होनहार छात्र प्रकाश फुलवारिया का संघ के प्रदेशाध्यक्ष बनाराम चौधरी एवं डीईओ मूलाराम बैरड़ ने सम्मान किया और पुरस्कार स्वरूप एक लाख का चैक सुपुर्द कर उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामनाएं दी
संघ के जिला प्रवक्ता भेराराम आर भाखर ने बताया कि इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा मूलाराम बैरड़ सीबीईओ बाबूलाल विश्नोई संगठन के जिलाध्यक्ष देरावरसिंह चौधरी महामंत्री गोरधनराम प्रजापत कोषाध्यक्ष चुतराराम सियाग एसीबीईओ खेराजराम गोदारा रुखमणाराम सियाग खेताराम माचरा दिलीप सारण रमेश मिर्धा चूनाराम प्रजापत पीईईओ भागीरथ कुलदीप डॉ मनोज कुमार गुप्ता सहित जिला कार्यकारिणी एवं धोरीमन्ना ब्लॉक कार्यकारिणी के शिक्षक राउमावि लोहारवा का स्टाफ उपस्थित रहें
