अबुलैस अंसारी ब्यूरो चीफ कुशीनगर थाना विशुनपुरा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत स...
अबुलैस अंसारी ब्यूरो चीफ
कुशीनगर थाना विशुनपुरा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत स्थानीय थाने पर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को दोनों सम्प्रदाय के धर्मगुरूओं के साथ गोष्ठी कर शासन द्वारा दिये गये निर्देशों को पालन करते हुए बकरीद के त्योहार को सकुशल संम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये। आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत दोनो सम्प्रदाय के धर्मगुरूओं के साथ गोष्ठी की गई। जिसमें भारत सरकार के आदेशो.निर्देशो से अवगत कराया गया साथ ही कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मॉस्क सेनेटाइज का नियमित प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र के साथ उपनिरीक्षक कमलेश कुमार राय उपनिरीक्षक अर्जुन तिवारी उपनिरीक्षक संतराज यादव के साथ ही दोनों समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत शाम को स्थानीय पुलिस ने नित्य की भांति थाना क्षेत्र के प्रमुख जगहों पर पैदल गस्त कर कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए शांति का संदेश दिया इस अवसर पर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र के साथ उपनिरीक्षक कमलेश कुमार राय कांस्टेबल अवनीश सिंह राजहंस यादव चंदन रामबरन मौर्य अनिल यादव व महिला कांस्टेबल नीलू कुमारी उपस्थित रहे।
