चोंपाराम सोलंकी सिणधरी। उपखंड के राजकिय उच्च प्राथमिक विद्यालय रातानाडा़ परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्टाफ दिनेश कुमार ...
चोंपाराम सोलंकी
सिणधरी। उपखंड के राजकिय उच्च प्राथमिक विद्यालय रातानाडा़ परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्टाफ दिनेश कुमार सैनीए पीयूष गुप्ता भीमाराम पांचल नरेंद्र बेनीवाल मनोज मैडम एवं ग्रामीण प्रागाराम बॉस विंजा राम भैराराम मंगाराम डाबी लुंबाराम पांचल सुरता राम देवासी सहित विद्यालय स्टाप ने वृक्षारोपण कर वृक्षों को पनपाने की शपथ ली गई भाजपा आईटी मंडल सह संयोजक भरत कुमार गर्ग ने कहा कि वृक्ष धरती की सुंदरता ही नही बल्कि जीवनीय शक्ति के वाहक भी है। पृथ्वी पर पर्यावरणीय संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रातानाडा में पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर संस्था प्रधान दिनेश कुमार सैनी ने कहा कि घटते वन क्षेत्रों से पैदा हुई ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं के लिए अधिकाधिक पौधारोपण आवश्यक है जिससे पर्यावरण में संतुलन बना रहे। उन्होंने बताया कि विद्यालय में करीबन 6अलग अलग किस्म के लगभग 14 पौधे लगाकर विद्यालय परिसर को हराभरा बनाया जा रहा है। अध्यापक भीमाराम पांचल ने कहा कि यह समय पौधारोपण के लिए बहुत बढ़िया है हर व्यक्ति को पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण में भागीदारी निभानी चाहिए। मनोज मैडम ने बताया कि विद्यालय स्टाफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण का विशेष लक्ष्य है। पौधारोपण कार्यक्रम में दिनेश कुमार सैनी पीयूष गुप्ता भीमाराम पांचल सहित समस्त स्टाफ ने भी पूर्ण समर्पित भाव से सहयोग प्रदान किया।
