This is a sample scrolling text that has scrolls texts to the left.

Breaking News

latest

पत्रकार विक्रम जोशी के हत्यारों को मिले फाँसी की सजा

अबुलैस अंसारी ब्यूरो चीफ कुशीनगर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला करने वालो को फाँसी की सजा की मांग करते हुए अधिवक्ता कुमारी प्रिती कुशवाहा न...


अबुलैस अंसारी ब्यूरो चीफ

कुशीनगर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला करने वालो को फाँसी की सजा की मांग करते हुए अधिवक्ता कुमारी प्रिती कुशवाहा ने कहा की प्रदेश के अंदर रोजाना पत्रकारों के ऊपर हमले हो रहे। जिसकी पूरा बीपीएसपी परिवार कड़ी निंदा करता है। वह जो पत्रकार अपनी जान गवा चुके है इसका जिम्मेदार केवल शासन. प्रशासन है। 
उत्तरप्रदेश में आये दिन बढ़ती हुई घटनाओं को लेकर पत्रकार भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नही कर पा रहा है जनता की आवाज को नही उठा पा रहा है अपनी कलम को निडर होकर नही चला पा रहा तो ऐसे में कैसे भ्रष्टाचार को पत्रकार आईना बनाएगा।
ऐसे में प्रदेश में जंगलराज कायम हो रहा है। गाजियाबाद में पुलिस की नाक के नीचे पत्रकार विक्रम जोशी की गोली मारकर हत्या कर देना गुंडो के द्वारा शाशन प्रशासन को खुली चुनोती देना है जो कि बहुत ही निंदनीय है। जिसकी  परिवार कड़े शब्दों में निंदा करता है।
उन्होंने कहा की इस भारतीय सुरक्षा परिषद महिला रजि सरकार से माँग करती है कि अपराधियो के साथ.साथ दोषी पुलिस वालों के खिलाफ भी सीधा हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाये उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद विक्रम जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और ईश्वर उनके पारिवार को इस बडी क्षति से उभरने की हिम्मत दे।
अधिवक्ता कुमारी प्रिती कुशवाहा ने कहाँ की अगर पत्रकारों पर हो रहे ऐसे अत्याचार होना खत्म नही हुए तो एक दिन पूरे देश में भ्रष्टाचारो की बाढ़ आ जायेगी और बुलंदियों को छू रहा भारत देश बर्बादी की और चल पड़ेगा।